मेड्रिड, 12 जून (आईएएनएस)। कतर के फुटबाल क्लब अल-साद के मिडफील्डर जावी हर्नांडेज ने सोमवार को एक संदेश के माध्यम से कतर और अरब देशों के बीच जारी विवाद को जल्द सुलझाने की अपील की है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, साउदी अरब, युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन ने कतर से यह कहते हुए अपने राजनैतिक संबंध तोड़ लिए थे कि वह इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहा है।
37 साल के स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि इस समस्या से कई लोगों की जिंदगी पर असर पड़ेगा। साथ ही देश की फुटबाल को भी नुकसान होगा।
जावी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले का जल्द ही हल निकलेगा और यहां से लोग बाग शांती के साथ रह पाएंगे और एक साथ फुटबाल खेल सकेंगे।
गौरतलब है कि कतर में ही 2022 फीफा विश्व कप का आयोजन किया जाना है।
dharmpath.com dharmpath