कतर विश्व कप-2022 कार्यक्रम को लेकर खेल पंचाट पहुंचा एलपीएफ

मेड्रिड, 28 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग (एलपीएफ) ने कतर विश्व कप-2022 को यूरोपीयन फुटबाल सत्र के मध्य में ही कराए जाने के फीफा के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायाधिकरण के समक्ष मुकदमा दायर किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फीफा ने कतर में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए फीफा विश्व कप-2022 का आयोजन 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच कराने का फैसला किया।

हालांकि विश्व कप कार्यक्रम के कारण स्पेनिश लीग सत्र बुरी तरह प्रभावित होगा, जो अधिकांश यूरोपीय लीग टूर्नामेंट के साथ अगस्त से मई के बीच खेला जाता है।

एलएफपी के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने रविवार को कहा कि उन्होंने सीएएस के समझ तीन अलग-अलग रिपोर्ट पेश किए हैं, जिनमें बताया गया है कि ‘विश्व कप को सर्दियों में करवाए जाने से हमें 650 लाख यूरो का नुकसान होगा’।

टेबास ने इस बात की पुष्टि की कि इंग्लिश प्रीमियर लीग, बुंदेसलीगा और सेरी-ए सहित अधिकांश लीग उनके समर्थन में हैं, हालांकि वे दर्ज करवाए गए मामलों पर हस्ताक्षर नहीं कर सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493