‘कथ्थी’ के तेलुगू रीमेक में अभिनय कर सकते हैं चिरंजीवी

चेन्नई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी कथित तौर पर तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ के तेलुगू रीमेक में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इस साल के बाद फिल्म की शूटिंग होने की संभावना है। यह फिल्म 60 वर्षीय अभिनेता की 150वीं फिल्म होगी।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “चिरंजीवी ने अभी सैद्धांतिक मंजूरी दी है, लेकिन फिल्म के लिए पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। वह तेलुगू संवेदनाओं के अनुरूप फिल्म की पटकथा में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।”

ए.आर. मुरुगादास से फिल्म की पटकथा में उपयुक्त बदलाव के लिए कहा गया है। उन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन किया था।

फिल्म का निर्देशन वी. वी. विनायक करेंगे और मधु फिल्म का निर्माता होंगी।

यह दूसरा मौका होगा, जब विनायक और चिरंजीवी एक साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने तेलुगू फिल्म ‘टैगोर’ में साथ काम किया था।

प्रारंभ में इस रीमेक में एनटीआर और पवन कल्याण को लेने पर विचार किया गया था, लेकिन दोनों ने इसमें चूंकि ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई, लिहाजा अंत में फिल्म के लिए चिरंजीवी से बात की गई और वह तत्काल इसके लिए तैयार हो गए।

चिरंजीवी के पुत्र राम चरण इस फिल्म के सह-निर्माता होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493