मास्को, 3 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपीयन चैम्पियन पुर्तगाल ने यहां समाप्त कनफेडरेशंस कप में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसने तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में मेक्सिको को 2-1 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक अपने सुपरस्टार कप्तान क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बगैर खेल रही पुर्तगाल की टीम के लिए पेपे और एड्रियन सिल्वा ने गोल किए।
मेक्सिको की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। जो गोल उसके खाते में आया वह भी पुर्तगाल के ही खिलाड़ी लुइस नेटो ने किया।
पहले हाफ में एड्रियन एक पेनाल्टी भी मिस कर गए थे।
पुर्तगाल को सेमीफाइनल में चिली के हाथों हार मिली थी। चिली ने पेनाल्टी शूटआउट में उसे हराया था जबकि मेक्सिको को विश्व चैम्पियन जर्मनी ने हराया था। जर्मन टीम 4-1 से विजयी रही थी।
dharmpath.com dharmpath