नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दौरे पर आए कनाडा के प्रवासी मामले, शरणार्थी एवं नागरिकता मंत्री जॉन मैकेलन ने रविवार को डाटाविंड इनोवेशंस का अमृतसर स्थित कारखाने का दौरा किया।
इस अवसर पर कनाडा के मंत्री की मौजूदगी में डाटाविंड ने ए.के एजुकेशन और कार्लटन यूनिवर्सिटी के साथ दो करार किए।
डाटाविंड इनोवेशंसका कारखाना देखने आए कनाडा के अप्रवास, शरणार्थी एवं नागरिकता मंत्री जॉन मैकेलन ने कहा, “भारत में हमारा यह मिशन प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे कई अहम क्षेत्रों में ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करने का बड़ा अवसर है। कंपनी भारत में विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा सामग्री प्रदान करते हुए लगातार शिक्षा जगत में योगदान दे रही है।”
डाटाविंड इंक के अध्यक्ष और सीईओ सुनीत सिंह तूली ने कहा, “कनाडा के नागरिकता मंत्री जॉन मैकेलन समय निकाल कर हमारा कारखाना देखने आए जो मेरे और डाटाविंड की पूरी टीम के लिए बड़े सम्मान की बात है।”
मैकेलन के आगमन पर डाटाविंड के अध्यक्ष तूली और ए.के. एजुकेशन के निदेशक कमलजीत सिंह ने एक करार पर हस्ताक्षर किए। डाटाविंड की पेटेंट तकनीकी, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और प्रोडक्ट्स की पूरे भारत में जांच के मकसद से यह एक अहम करार है।
इस अवसर पर डाटाविंड इनोवेशंस ने कार्लटन यूनिवर्सिटी (ओटावा) के कनाडा इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस के साथ भी एक करार किया।
dharmpath.com dharmpath