यह ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इस परेड में हिस्सा लिया और पिछले महीने अमेरिका के ऑरलैंडो में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
ट्रुडो ने कहा, “हम बोलना होगा।”
भीड़ में शामिल लोगों ने रंगारंग पोशाक पहने हुए थे। वे ट्रुडो के साथ सेल्फी ले रहे थे और जब वह पास से गुजर रहे थे तो उनके नाम के नारे लगा रहे थे।
ट्रुडो के लिए परेड में शामिल होना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वह पिछले कई वर्षो से प्राइड परेडों में शामिल होते रहे हैं।
ट्रुडो ने कहा कि ऑरलैंडो त्रासदी हमारे लिए एक चेतावनी की तरह है, हम नफरत नहीं फैलने देना चाहते।
dharmpath.com dharmpath