कनाडा ग्रां प्री : हेमिल्टन पांचवीं बार बने चैम्पियन

मांट्रियल, 13 जून (आईएएनएस)। मर्सिडीज टीम के चालक लेविस हेमिल्टन ने फेरारी के सबास्टियन विटेल को हराते हुए रविवार को कनाडा ग्रां प्री खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया।

विलियम्स टीम के वाल्टेरी बोट्टास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। यह साल 2016 में विलियम्स टीम का पहला पोडियम फिनिश है।

मर्सिडीज टीम के चालक और हेमिल्टन के साथी निको रोसबर्ग को पांचवां स्थान मिला।

अब चालकों की सूची में हेमिल्टन और रोसबर्ग के बीच का अंतर सिर्फ नौ अंकों का रह गया है।

रोसबर्ग 116 अंकों के साथ चैम्पियनशिप तालिका में पहले स्थान पर हैं जबकि हेमिल्टन के 107 अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493