कनाडा ग्रां प्री : हेमिल्टन की आसान जीत

मोंटरियल, 8 जून (आईएएनएस)। मौजूदा विश्व चैम्पियन मर्सिडीज टीम के लुइस हेम्लिटन ने पिछले रेस में खराब प्रदर्शन से उबरते हुए रविवार को कनाडा ग्रा प्री रेस आसानी से जीत ली।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार हेमिल्टन ने अपनी टीम के साथी चालक निको रोसवर्ग को पीछे छोड़ा। विलियम्स टीम के वाल्टेरी बोटास ने फेरारी के किमी राएकोनेन को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जीत के बाद हेमिल्टन ने कहा, “मुझे मोंटरियल शहर पसंद है। मुझे यह ट्रैक पसंद है और मैं इस शहर से प्यार करता हूं। सच में यह एक शानदार सप्ताहांत रहा।”

मोनाको में आयोजित पिछली रेस में हेमिल्टन की टीम द्वारा की गई कुछ गलतियों के कारण वह उसे गंवा बैठे थे। इस बार हालांकि उन्होंने अच्छी शुरुआत की और पहले चार सेकेंड की बढ़त बनाई। इसके बाद पिट पर वह एक बार रूके और फिर दोबारा पूरे रेस के दौरान एक सेकेंड से ज्यादा की बढ़त कायम रखने में कायम रहे।

हेमिल्टन की इस सत्र की सात रेसों में यह चौथी जीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493