कनाडा : चाइल्ड पॉर्नोग्राफी में 17 लोग गिरफ्तार

टोरंटो, 7 मई (आईएएनएस)। कनाडा पुलिस ने बच्चों से संबंधित यौन सामग्री (चाइल्ड पॉर्नोग्राफी) का धंधा करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका नेटवर्क 16 देशों में फैला है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस ने ये गिरफ्तारियां प्रोजेक्ट हाइड्रा के तहत की हैं। यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2014 से चल रहा है, जब कनाडा पुलिस ने टोरंटो के निकट स्थित यॉर्क में एक कंप्यूटर से बच्चों से संबंधित यौन सामग्री अपलोड की जा रही थी।

कनाडा पुलिस ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारियों की नजरों से बचाकर उन तस्वीरों को एक सोशल नेटवर्किं ग साइट पर अपलोड किया जा रहा था, जिसके बाद उन तस्वीरों को दुनियाभर में लोगों तक पहुंचाया जा रहा था।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि तस्वीरों को अपलोड करने वाली खुद एक पीड़िता है और उसकी तस्वीरों को जबरन साझा करने को उसे मजबूर किया जा रहा था।

यॉर्क के क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक टीम केली ने कहा कि जांच का दायरा 16 अन्य देशों -ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण अमेरिका से यूरोप तक फैलाया गया है। अकेले स्पेन में अधिकारियों ने 26 और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने 10 पीड़ितों की शिनाख्त की है, जिनकी उम्र नौ से 15 साल के बीच है। इनमें दो पीड़ित कनाडा के नागरिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493