कनाडा ने चीनी राजनयिक को निष्कासित किया

टोरंटो: कनाडा ने एक चीनी राजनयिक को निष्कासित कर दिया है. चीन पर कनाडा के एक सांसद को धमकाने और देश के चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है. सीएनएन के अनुसार, विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कनाडा ने टोरंटो स्थित राजनयिक झाओ वेई को पर्सोना नॉन ग्रेटा (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित किया है.

कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने पाया था कि देश में एक मान्यता प्राप्त चीनी राजनयिक ने उइघुर मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के प्रति चीन के बर्ताव के लिए उसकी निंदा करने संबंधी प्रस्ताव लाने वाले विपक्षी सांसद माइकल चोंग और चीन में उनके रिश्तेदारों को निशाना बनाया था.

खुफिया सेवा ने कथित तौर पर यह भी कहा कि बीजिंग ने 2019 और 2021 में कनाडा के संघीय चुनावों के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की थी. कनाडा के समाचार पत्र द ग्लोब एंड मेल ने सबसे पहले इन बातों का खुलासा किया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493