टोरंटो, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीयों के कनाडा में होने के 101 साल पूरे होने पर ‘संस्कृति दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। यह ‘संस्कृति दिवस’ बरनाबी के सिमोन फ्रेजर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में चल रही प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे। प्रदर्शनी 8 अक्टूबर तक चलेगी।
न्यूज पोर्टल बरनाबीन्यूजलीडर डॉट काम के मुताबिक ग्रेटर वैंकुवर और ब्रिटिश कोलंबिया के निवासी संस्कृति दिवस मनाएंगे जिसमें कलाकार और कला समूह, कला और संस्कृति के कार्यक्रम पेश करेंगे। इसमें संगीत संध्या भी होगी, नाटक भी होंगे और कला पर व्याख्यान भी होंगे।
पुस्तकालय साल 2015 को भारतवंशियों के कनाडा के समाज का हिस्सा बनने के 101वें साल के रूप में मना रहा है। पुस्तकालय इस मौके पर महीने भर चलने वाली प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। इसमें किताबों, चित्रों, पत्रिकाओं, उपन्यासों और अन्य सामग्रियों से दक्षिण एशियाइयों के सांस्कृतिक इतिहास को प्रदर्शित किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath