कनाडा : स्कूल में गोलीबारी, 4 मरे (लीड-1)

वैंकूवर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के सस्कैचेवान प्रांत के एक स्कूल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या संशोधित कर पांच से चार बताई गई है। इस घटना में अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने शनिवार को इस घटना में पांच लोगों के मरने की बात कही थी, लेकिन इस संख्या को संशोधित कर मृतकों की संख्या अब चार बताई गई है।

बंदूक के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

क्लीयर वाटर रिवर डेन नेशन के प्रमुख टेडी क्लार्क के मुताबिक, “स्कूल हमारे बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान रहा है। स्कूल ध्वस्त हो गया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं और अपने सवालों के जवाब तलाश रहे हैं। इस तरह की भयावह घटना के बारे में कोई सोचा भी नहीं था।”

क्लार्क के मुताबिक, इस घटना के बाद मदद के लिए सहायता दल पहुंचा, जिसमें पेशेवर लोग शामिल थे।

यह घटना ला लो स्थान पर हुई, जहां लगभग 3,000 लोग रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493