कन्नड़ सीख रही हैं पत्रलेखा

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। ‘व्हेयर इज माई कन्नडाका?’ से कन्नड़ फिल्मों की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि वह नई भाषा सीखने का आनंद ले रही हैं।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। ‘व्हेयर इज माई कन्नडाका?’ से कन्नड़ फिल्मों की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि वह नई भाषा सीखने का आनंद ले रही हैं।

पत्रलेखा ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा विभिन्न विधाओं व उद्योगों की फिल्में देखने का आनंद लिया है और मैं कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ दक्षिण भारतीय फिल्में खूब देखती थी। “

उन्होंने कहा, ” मैं इसके सार को समझ लेती थी लेकिन भाषा या बोली नहीं समझ पाती थी। हैरानी की बात है कि मुझे ऐसा किरदार मिला जिसके लिए मुझे बोली सीखने जरूरत पड़ गई। मैं भाषा सीखने की इस प्रक्रिया का लुत्फ ले रही हूं और एक ट्यूटर रखा है। मैं इसकी शूटिंग करने को लेकर उत्ससाहित हूं क्योंकि इससे पहले मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है।”

अभिनेत्री इन दिनों कन्नड़ भाषा सीखने की प्रैक्टिस कर रही हैं।

राज और दामिनी शेट्टी निर्देशित फिल्म में पत्रलेखा कन्नड़ सुपरस्टार गणेश के साथ नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493