‘कन्ना लड्डू ..’ के सीक्वल से संथानम की वापसी

चेन्नई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन संथानम वर्तमान में 2013 की सफल तमिल कॉमेडी फिल्म ‘कन्ना लड्डू थिन्ना आसिया’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

संथानम के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “संथानम फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं और इसके साथ फिल्म का निर्माण भी करेंगे। यह फिल्म उनके करीबी मित्र रामबाला द्वारा निर्देशित हो रही है।”

संथानम और रामबाला ने इससे पहले टेलीविजन कॉमेडी धारावाहिक ‘लोलू सभा’ में एक साथ काम किया था।

सूत्र ने कहा, “दोनों ने कुछ साल पहले साथ काम करने की योजना बनाई थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई।”

फिल्म में संथानम कथित तौर पर दाढ़ी के साथ नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

एस. थमन फिल्म का संगीत देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493