कन्फेडरेशंस कप के फाइनल में पहुंचेगा चिली : विडाल

कजान (रूस), 27 जून (आईएएनएस)। चिली फुटबाल टीम के स्टार मिडफील्डर आर्तुरो विडाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम पुर्तगाल को सेमीफाइनल में हराकर कन्फेडरेशंस कप के फाइनल में प्रवेश करेगी।

विडाल ने यह भी कहा कि खिताबी मुकाबले में उसका सामना जर्मनी से होगा।

दो बार कोपा अमेरिका खिताब जीत चुकी चिली का सामना कजान एरीना में बुधवार को सेमीफाइनल में यूरोपियन चैम्पियन पुर्तगाल से होगा।

रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने सभी तीन ग्रुप मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।

विडाल ने हालांकि, सेमीफाइनल मैच से पहले ही सभी डरों को दूर करते हुए कहा कि चार बार बालोन डी ओर के विजेता रहे रोनाल्डो अपनी टीम पुर्तगाल को फाइनल तक ले जा पाने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने बायर्न म्यूनिख के साथी खिलाड़ी जोशुआ किमिच से कहा है कि हम फाइनल में फिर से मिलेंगे।”

विडाल ने कहा कि रोनाल्डो उनके लिए मौजूद ही नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493