कन्फेडरेशंस कप : कैमरून को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा जर्मनी

सोच्ची (रूस), 26 जून (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियन जर्मनी ने कैमरून को मात देकर कन्फेडरेशंस कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फिश्ट ओलम्पिक स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मैच में जर्मनी ने कैमरून सो 3-1 से हराया।

इस जीत के साथ ही जर्मनी ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मैच के पहले हाफ में काफी जद्दोजहद के बाद भी दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया।

इसके बाद दूसरे हाफ में केरेम डेर्मिबे ने 48वें मिनट में पहला गोल दागकर जर्मनी का खाता खोला। इसके बाद 66वें मिनट में टीमो वेर्नेर ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।

विंसेट अबोउबकार ने 78वें मिनट में गोल कर कैमरून का खाता खोला। हालांकि, यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया एकमात्र गोल था।

इसके बाद, वेर्नेर ने 81वें मिनट में एक और गोल कर जर्मनी को कैमरून पर 3-1 से जीत दिलाई।

जर्मनी का सामना टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 29 जून को गत उप-विजेता मेक्सिको से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493