कन्फेडरेशंस कप : रूस ने जीता अपना पहला मैच

सैंट पीटर्सबर्ग, 18 जून (आईएएनएस)। रूस ने कन्फेडरेशंस कप के ग्रुप-ए में खेले गए अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैंट पीटर्सबर्ग के क्रेस्टवोस्की स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रूस ने न्यूजीलैंड के 2-0 से मात दी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्राजील फुटबाल के दिग्गज पेले की उपस्थिति में फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने स्टेडियम में मैच की शुरुआत से पहले सभी को संबोधित किया।

मैच की शुरुआत के बाद पहले हाफ के 31वें मिनट में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी माइकल बॉक्सल की गलती का फायदा रूस को मिला। बॉक्सल ने अपनी टीम के पाले में ही गोल दागा और इस कारण ये गोल रूस के खाते में गया और उसने 1-0 से बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में रूस ने अपने खेल को और भी मजबूत करते हुए न्यूजीलैंड को गोल करने का एक भी मौका न देकर 69वें ओवर में गोल कर 2-0 से बढ़त हासिल की। मेजबान टीम के लिए ये गोल फेडोर स्मोलोव ने किए।

रूस ने इस बढ़त को बरकरार रखते हुए अंत में न्यूजीलैंड को 2-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493