कजान (रूस), 23 जून (आईएएनएस)। जर्मनी और चिली के बीच खेला गया कन्फेडरेशन्स कप टूर्नामेंट के ग्रुप-बी का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात खेले गए इस मैच की शुरुआत में चिली ने अपना दबदबा बनाने की कोशिश की।
पहले हाफ की शुरुआत के बाद छठे मिनट में एलेक्सिस सांचेज ने गोल कर चिली का खाता खोला।
इस गोल की प्रतिक्रिया देने में जर्मनी को भले ही थोड़ी देर लगी, लेकिन उसने हाथ से मौका चूकने नहीं दिया।
जर्मनी के लिए 41वें मिनट में लार्स स्टिंडल ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल कर बढ़त बनाने का हर प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास विफल गए और इस प्रकार दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।
टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में गुरुवार रात आस्ट्रेलिया और कैमरून के बीच खेला गया मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा।
dharmpath.com dharmpath