सोचि (रूस), 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी ने फिश्ट ओलम्पिक स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में मेक्सिको को मात देकर कन्फेडरेशन्स कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सोचि (रूस), 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी ने फिश्ट ओलम्पिक स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में मेक्सिको को मात देकर कन्फेडरेशन्स कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत अब चिली और जर्मनी के बीच होगी।
जर्मनी ने गुरुवार रात खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में मेक्सिको को 4-1 से मात दी।
मैच के पहले हाफ में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए लियोन गोरेत्ज्का ने छठे मिनट में पहला गोल दागकर जर्मनी का खाता खोला और इसके दो मिनट बाद उन्होंने दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दी।
दूसरे हाफ में भी जर्मनी ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीमो वेर्नेर ने 59वें मिनट में जर्मनी के खाते में तीसरा गोल डाला। मैच की समाप्ति से एक मिनट पहले 89वें मिनट में मार्को फाबियान ने गोल कर मेक्सिको का खाता खोला, लेकिन यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।
अमीन योनेस ने 91वें मिनट में चौथा गोल डालकर जर्मनी को मेक्सिको पर 4-1 से जीत दिलाई।
जर्मनी का सामना अब चिली से रविवार को फाइनल मुकाबले में सेंट पीटर्सबर्ग में होगा। इसके साथ ही तीसरे स्थान के लिए मेक्सिको का सामना पुर्तगाल से होगा।
dharmpath.com dharmpath