कन्फेडरेशन्स कप सेमीफाइनल में मेक्सिको की हार से निराश हर्नादेज

सोचि (रूस), 30 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के स्ट्राइकर जेवियर हर्नादेज ने कन्फेडरेशन्स कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली हार पर निराशा जताई।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात को खेले गए सेमीफाइनल में जर्मनी ने मेक्सिको को 4-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

‘ईएसपीएनएफसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, बायेर लेवरकुसेन के स्ट्राइकर हर्नांदेज ने एक बयान में कहा, “मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन टीम की, कोचों और प्रशंसकों की ओर से मेरा सिर गर्व से ऊपर है।”

कन्फेडरेशन्स कप के ग्रुप-ए में मेक्सिको दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन जर्मनी के खिलाफ उसका प्रदर्शन पर्याप्त नहीं था।

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व फारवर्ड ने टीम द्वारा अवसरों का फायदा न उठाए जाने के मामले पर कहा, “अगर फुटबाल न्याय के बारे में होता, तो कहानी कुछ अलग होती। जर्मनी ने जो किया वह गलत नहीं था। हम केवल उदास हैं। कोई भी इस प्रकार से सेमीफाइनल में नहीं हारना चाहेगा।”

हर्नादेज ने कहा, “लेकिन यह फुटबाल है। हमने विश्व चैम्पियन जर्मनी के खिलाफ खेला और मेक्सिको टीम के लिए इस मैच से यह जानना जरूरी रहा कि वह किस स्तर पर है?”

चिली और जर्मनी के बीच कन्फेडरेशन्स कप का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493