कपड़ा क्षेत्र के लिए 7,148 करोड़ रुपये आवंटित : जेटली

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 2018-19 बजट में 7,148 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

जेटली ने आम बजट पेश करते हुए कहा, “सरकार ने कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 2016 में 6,000 करोड़ रुपये के बड़े पैकेज को मंजूरी दी थी।”

उन्होंने कहा, “अब मैं 2018-19 में कपड़ा क्षेत्र के लिए 7,148 करोड़ रुपये की घोषणा करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493