कपड़ों पर टैग लगा रहने देती हैं टेलर हिल

लॉस एंजेलिस, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। मॉडल टेलर हिल अपने सभी कपड़ों पर टैग लगा रहने देती हैं क्योंकि उनकी एक ‘अजीब आदत’ है कि वह जिस भी चीज को खरीदती हैं, उसे ‘ठीक वैसे ही’ रहने देना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 21 वर्षीय मॉडल ने यह खुलासा किया है कि वह कपड़ों को पहनने के बाद भी उन पर लेबल लगा रहने देती हैं, क्योंकि वह अपने सामानों को बिल्कुल वैसा रखना चाहती हैं, जैसा उन्होंने उन्हें खरीदा था। हालांकि, उन्होंने यह बात भी स्वीकार की है कि यह आदत अजीब है।

वेबसाइट ‘वोग डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने एक वीडियो में कहा, “हाय, मैं टेलर हिल्स हूं और अपनी अलमारी की तरफ आपका स्वागत करती हूं। मैं अब भी कपड़ों पर टैग लगा रहने देती हूं, जैसे कि वो मुझे मिला था। यह थोड़ा अजीब है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493