कपिल शर्मा का शो सबसे अच्छा है : मीका

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। प्रतियोगिता एक तरफ रखते हुए ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ का हिस्सा बने बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा की सराहना करते हुए टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को सबसे अच्छा करार दिया।

मीका ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और स्टार क्रिकेट गायक कनिका कपूर के साथ शुक्रवार रात सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो की शूटिंग की।

मीका ने कहा, “आप सभी जानते हैं कि मैं कपिल का भाई हूं। मैं उनके शो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनसे काफी लंबे समय बाद मिला, क्योंकि तीन-चार गीत लांच करने हैं और गीतों का प्रचार करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे अच्छा है।”

कपिल ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल से मशहूर हुए। लेकिन चैनल के साथ हुए मतभेदों के बाद, कपिल का शो बदलकर ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ दिखाया जा रहा है।

वहीं मीका ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ का हिस्सा बने।

जब उनसे ‘प्रतिद्वंद्वी’ शो पर आने के बारे में पूछा गया तो मीका ने कहा, “शो अब चल रहा है, लेकिन हमारी दोस्ती पिछले 10 सालों से है। उन्हें दलेर पाजी (मेहंदी) पसंद हैं और मुझे भी। यह अच्छा है कि दोनों शोज अच्छे चल रहे हैं। पाजी का शो नंबर वन हैं। मैं उनके शो पर हूं इससे बड़ा और क्या होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493