मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अपने निजी जीवन को मीडिया की नजरों दूर रखनेवाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने चाहनेवालों और फॉलोअरों को सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड से परिचित कराया है।
शर्मा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर के साथ इस खबर का खुलासा किया गया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वाली तस्वीर को साझा किया, जिसका शीर्षक था- मेरी पत्नी से मिलें, मैं उसे दीपिका से ज्यादा प्यार करता हूं।
हालांकि शर्मा के आधिकारिक ट्विटर खाते पर कुछ और परिचय कराया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
उन्होंने ट्वीट किया, “यह नहीं कहूंगा कि वह मेरी अर्धागिनी हैं.. बल्कि उसने मुझे पूर्ण कर दिया है। तुमसे प्यार करता हूं गिन्नी। कृपया उसका स्वागत करें। मैं उससे बेइंतहा प्यार करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath