कपिल, सुनील को एक साथ आने को कह रहे ऋषि कपूर

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर से एक बाहर फिर साथ काम करने का आग्रह किया है।

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर से एक बाहर फिर साथ काम करने का आग्रह किया है।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर सोमवार रात इंडियन प्रीमियर लीग में कपिल की तरह दिखने वाले शख्स के बारे में बताया।

ऋषि ने ट्वीट किया, “आईपीएल..सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कपिल शर्मा की तरह दिखने वाला एक शख्स है, क्या किसी को किसी अन्य टीम में सुनील ग्रोवर नजर आएं? मिल जाओ यारों!”

कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का सुनील हिस्सा थे। इस बीच विमान में दोनों के बीच तकरार होने की खबर आई। रिपोर्टों में कहा गया कि कपिल ने सुनील के साथ दुर्व्यवहार किया।

सुनील ने ऋषि के ट्वीट के जवाब में कहा, “सर, मैं इस सीजन में काम नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं रिटायर्ड हर्ट हो गया हूं। ”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493