‘कपूर एंड सन्स’ की वजह से ‘पीके’ छोड़ी : फवाद

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का कहना है कि उन्हें राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वह ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए पहले ही हामी भर चुके थे।

फवाद ने अपनी आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मुझसे जब फिल्म निर्माता ने संपर्क किया, तो मुझे होशोहवाश नहीं रहा, क्योंकि मुझे इतना बढ़िया मौका मिला था। लेकिन बदकिस्मती से मैं उसके लिए हां नहीं कह सका, क्योंकि मैं अपनी डेट्स पहले ही ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए दे चुका था।”

फवाद को ‘पीके’ में वह भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला था, जो बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई।

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली ‘पीके’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमाए।

फवाद ने ‘खूबसूरत’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा।

उनकी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ 18 मार्च को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493