मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए फवाद खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बधाई दी।
शाहरुख (50) ने कहा कि तीनों कलाकारों को एक-साथ देखना तारोताजा कर देने वाला और प्यारा क्षण था।
‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, “आज रात तीनों को देखना तरोताजा कर देने वाला और प्यारा क्षण था।”
‘दिलवाले’ के अभिनेता आगामी फिल्म ‘फैन’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले गौरव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों की दुनिया में जीता है और अपने जन्मदिन पर मुंबई जाकर पसंदीदा अभिनेता आर्यन खन्ना से मुलाकात करने की कामना करता है।
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है, यह फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath