कबड्डी खिलाड़ियों सहित 10 लुटेरे गिरफ्तार

गाजियाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने 10 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के दो कबड्डी खिलाड़ी शामिल हैं।

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

ये खिलाड़ी अंडर-19 वर्ग के हैं। इन लुटेरों से पुलिस ने चोरी किए गए वाहन, चार मोबाइल फोन, सात पिस्टल और गहने बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने कुछ लुटेरों की पहचान मेरठ के रहने वाले रवि कुमार अक्का कालकाल और मोदी नगर के अकाश, गाजियाबाद के प्रशांत और सुमित के रूप में की है।

प्रशांत औ्र सुमित ने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी के खेल में हिस्सा लिया है।

अधिकारी ने कहा, “ये लुटेरे यात्रियों को लूटते थे और इससे शराब खरीदते थे। इसके बाद ऊपरी गंगा नहर में तैराकी करते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493