कबड्डी विश्व कप-2016 : भारत को मिली पहली जीत

अहमदाबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेजबान भारत ने शनिवार को एरेना बाय ट्रांसस्टाडिया में खेले गए कबड्डी विश्व कप-2016 के अपने दूसरे मुकाबले में आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया।

उसने ग्रुप-ए के मैच में आस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में 54-20 से मात दी।

गौरतलब है कि भारत को अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अंतिम क्षणों में हार मिली थी।

भारत शुरू से ही आस्ट्रेलिया पर हावी रहा और उसने लगातार 10 अंक हासिल किए। पहले हाफ की समाप्ति के बाद मेजबानों ने आस्ट्रेलिया पर 32-7 की बढ़त ले ली थी।

पहले हाफ में सात अंक हासिल करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे हाफ में थोड़ा सुधार किया और 13 अंक हासिल किए। जबकि भारत ने दूसरे हाफ में 22 अंक अपने खाते में जोड़े।

मेजबानों ने रेड से 35 अंक जोड़े जबकि आस्ट्रेलिया ने रेड से 20 अंक हासिल किए। इसके अलावा मेहमान टीम टैकल, ऑल आउट से एक भी अंक नहीं जुटा पाई। उसे कोई भी अतिरिक्त अंक हासिल नहीं हुआ।

मेजबान टीम टैकल से 10, ऑल आउट से आठ अंक लेने में सफल रही। वहीं उसे एक अतिरिक्त अंक भी मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493