चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। टॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कबाली’ का टीजर रविवार को जारी हुआ और इसे अब तक 40 लाख बार देखा जा चुका है।
तमिल गैंगस्टर के जीवन पर आधारित फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की सबसे बड़ी फिल्म बनने के कगार पर है।
दर्शकों को 67 सेकंड के इस टीजर में रजनीकांत के किरदार कबाली से परिचित कराया गया है।
जॉन लेनन का चश्मा और तीन पीस सूट पहने 65 वर्षीय रजनीकांत को ‘आग’ के रूप में परिचित कराया गया है।
टीजर के अंत में, 1970 के दशक में राजनीकांत को रेस्तरां से बाहर निकलते शूट किया गया है और उन्हें अलग तरह के हेयर स्टाइल और एक अलग अंदाज में दिखाया गया है।
पा. रंजीत निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैयाराशन, दिनेश व ऋतविका भी हैं। फिल्म में रजनीकांत डॉन की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath