कबाली का 2 मिनट का दृश्य लीक

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘कबाली’ का दो मिनट का इंट्रोडक्शन दृश्य ऑनलाइन लीक हो गया है।

यह फिल्म शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है।

एक सूत्र के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि इसे किसी खाड़ी देश की ओर से लीक किया गया है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस लीक क्लिप में अरबी भाषा के सबटाइटल दिखाई दे रहे हैं। इससे लगता है कि इसे खाड़ी देशों की ओर से लीक किया गया है। फिल्म की टीम लीक का सूत्र खोजने की कोशिश कर रही है।”

इस दो मिनट के दृश्य में रजनीकांत जेल से बाहर निकल रहे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को अपने बेटी ऐश्वर्य के साथ अमेरिका के वर्जीनिया में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी।

इस फिल्म का निर्देशन पा.रंजीत ने किया है। फिल्म में रजनीकांत एक डॉन की भूमिका में हैं, जो मलेशिया में तमिलों के हक की लड़ाई लड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493