‘कबाली’ में अधपकी दाढ़ी में नजर आएंगे रजनीकांत

चेन्नई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ में अपनी गैंगस्टर की भूमिका के लिए अधपकी मोटी सफेद दाढ़ी वाले लुक में नजर आएंगे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रजनीकांत सर पिछले सप्ताह फिल्म के फोटोशूट में शामिल हुए। वह अधपकी मोटी दाढ़ी में नजर आ रहे थे।”

‘कबाली’ चेन्नई के एक डॉन की कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन पा. रंजीत करेंगे। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘मांझी-द माउंटमैन’ के लिए तारीफें पा रहीं चर्चित अभिनेत्री राधिका आप्टे इसमें रजनीकांत की जोड़ीदार होंगी।

‘कबाली’ की पहली झलकी 17 सितंबर को रिलीज करने की योजना है। इसी दिन मलेशिया में इसकी शूटिंग शुरू हो रही है।

फिल्म में धनसिका, कलैअरशन, प्रकाश राज और गजराज भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493