कबीर खान की आगामी फिल्म की शूटिंग लद्दाख में

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। सलमान खान के साथ दो हिट फिल्में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम करने के बाद निर्देशक कबीर खान सुपरस्टार के साथ अपनी अगली फिल्म की पहली कड़ी लद्दाख में शूट करेंगे।

फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा किए बिना कबीर ने कहा, “मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर बता सकता हूं कि हम जुलाई में शूटिंग शुरू करेंगे और इसकी पहली कड़ी लद्दाख में शूट की जाएगी।”

यह तीसरी बार है जब कबीर और सलमान साथ काम कर रहे हैं। उनकी तीसरी फिल्म भारत-चीन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिलहाल सलमान अपनी बहुप्रत्याशित फिल्म ‘सुल्तान’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं और यह इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493