गुड़गांव, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता कबीर बेदी की मां फ्रेडा बेदी पर ब्रिटिश पत्रकार एंड्र्यू व्हाइटहेड किताब लिख रहे हैं।
कबीर ने ट्विटर पर अपनी मां की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, “ब्रिटिश पत्रकार एंड्र्यू व्हाइटहेड मेरी मां फ्रेडा बेदी पर एक किताब लिख रहे हैं।”
सिस्चर पाल्मो या गेलांग्मा कर्मा केचोग पाल्मो नाम से पहचाने जाने वाली फ्रेडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी में जन्मी थीं। वह तिब्बती बौद्ध धर्म में दीक्षा लेने वाली पहली पश्चिमी महिला थीं।
dharmpath.com dharmpath