कबीर बेदी ने हिलेरी की जीत की कामना की

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कबीर बेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कहा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति पद पर जीतना ऐतिहासिक घटना होगी।

कबीर ने रविवार को ट्विटर पर अमेरिकी चुनाव में क्लिंटन की सफलता की कामना की। चुनाव मंगलवार को आयोजित होगा।

कबीर ने ट्वीट किया, “हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकी चुनाव 2016 में सफलता के लिए शुभकामना। अमेरिका में महिला राष्ट्रपति सचमुच ऐतिहासिक घटना होगी। मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं।”

कबीर चार दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा हैं। वह ‘खून भरी मांग’ और ‘तलाश : द हंट बिगिंस..’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

70 वर्षीय अभिनेता ने ‘ऑक्टोपसी’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में भी काम किया है।

कबीर हाल ही में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आए थे।

फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े भी थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493