कब्र खोदकर दुर्लभ सामान चुराने वाले गिरोह के सरगना को सजा-ए-मौत

याओ युजहोंग के नेतृत्व वाले कब्र खोदकर दुर्लभ सामान चुराने वाले इस गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी को लोक सुरक्षा मंत्रालय का अपने तरह का यह सबसे बड़ा खुलासा बताया गया था।

चायोयांग सिटी पीपुल्स कोर्ट ने गुरुवार को गिरोह के 22 सदस्यों को जेल की सजा सुनाई।

याओ को कब्र छापेमारी, लूट व प्राचीन वस्तुओं को बेचने सहित कई अपराधों का दोषी पाया गया।

अदालत ने कहा कि याओ का गिरोह बेहद संगठित था। पुलिस ने उनके पास से 32 बहुमूल्य चीजों को बरामद किया, जिनमें से 16 ग्रेड वन राज्य सांस्कृतिक संरक्षण के तहत आती हैं।

अदालत ने गुरुवार को कहा कि 77 अवशेष अभी भी गिरोह के सदस्यों के पास हैं, जिन्हें बरामद किया जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493