कभी अभिनेत्री बनने की नहीं सोची थी : मिरेन

लंदन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री हेलेन मिरेन कहती हैं कि वह कभी अदाकारा नहीं बनना चाहती थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ ने मिरेन के हवाले से कहा, “मेरी तमन्ना कभी भी हॉलीवुड अभिनेत्री बनने की नहीं थी। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि अभिनेत्री बनना संभव होगा।”

मिरेन हॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसी पृष्ठभूमि वाले परिवार से हूं, जहां दुनिया एक दुर्ग या किले के जैसी दिखाई पड़ती है। एक ऐसी जगह, जिसमें आप दाखिल नहीं हो सकते। मैं रंगमंच की अदाकारा बनना चाहती थी, इसलिए मैं हॉलीवुड के बारे में नहीं सोच रही थी। मैं तो रोज-रोज फिल्म देखने भी नहीं जाती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493