‘कभी खुशी कभी गम’ मेरी पसंदीदा फिल्म : अभिषेक

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह 2001 की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के सीक्वल या रीमेक में काम करना पसंद करेंगे क्योंकि यह उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म है। इसमें उनके पिता अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, “‘कभी खुशी कभी गम’ मेरी ड्रीम फिल्म है। अगर इसका रीमेक या सीक्वल बनता है तो मैं इसमें भाग लेना पसंद करूंगा।”

अभिषेक अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लिसा हेडन, नरगिस फाखरी और जैकलिन फर्नार्डीज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हाउसफुल 3’ 3 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493