कभी जिम नहीं जाती : मोनिका बलूची

लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। खूबसूरत इतालवी अभिनेत्री-मॉडल मोनिका बलूची का कहना है कि उन्हें जिम जाने में बड़ा आलस आता है। उन्होंने मान लिया है कि वह एक स्वस्थ महिला हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 50 वर्षीया बलूची की छरहरी बने रहने के लिए जिम में ट्रेडमिल पर पसीना बहाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

बलूची ने कहा, “मैं कभी जिम नहीं जाती। मैं बहुत आलसी हूं। मुझमें दुबली-पतली होने की सनक नहीं है। मैं एक औरत हूं और मेरे शरीर पर काफी चर्बी है।”

बलूची फिलहाल जेम्स बान्ड श्रृंखला की अगली फिल्म ‘स्पेक्टर’ की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ अभिनेता डेनियल क्रैग हैं। वह कहती हैं कि वह पौष्टिक आहार और योगा करके फिट रहती हैं।

बलूची कभी इस बात से इंकार नहीं करती कि पास्ता और चॉकलेट उनका पसंदीदा खाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493