रियो डी जनेरियो, 26 मई (आईएएनएस)। रूस के फुटबाल क्लब जेनिट के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई फॉरवर्ड हल्क ने कहा है कि उन्होंने ब्राजील की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मैचों में न खेलने के लिए कभी झूठी चोट का बहाना नहीं किया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार हल्क ने कहा कि ब्राजील की ओर से न खेलने के लिए “मैंने खुद चोट पैदा नहीं किए।”
हल्क ने साथ ही उम्मीद जताई है कि ब्राजीलियाई कोच डुंगा की योजना में वह फिर से शामिल होने में सफल रहेंगे।
हल्क ने कहा, “जो भी मुझे जानता है वह इसे जानता है कि मैंने ब्राजील की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा न लेने की मंशा से कभी खुद चोट पैदा नहीं किए।”
डुंगा ने पिछले वर्ष सितंबर के बाद से हल्क को ब्राजीलियाई टीम में शामिल नहीं किया है। हल्क ने कोलंबिया और इक्वाडोर के खिलाफ हुए मैचों से खुद को चोटिल होने के चलते दूर कर लिया था।
कुछ ही दिन बाद हालांकि जेनिट के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के खिलाफ पूरा मैच खेलने के कारण हल्क के चोटिल होने के दावे पर सवाल उठने लगे थे।
dharmpath.com dharmpath