लॉस एंजेलिस, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक बॉय जॉर्ज का कहना है कि वह कभी सर्जरी नहीं कराएंगे।
लॉस एंजेलिस, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक बॉय जॉर्ज का कहना है कि वह कभी सर्जरी नहीं कराएंगे।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जॉर्ज कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराएंगे। उनका कहना है कि आजकल ज्यादातर कलाकार उम्रदराज नहीं लगते क्योंकि वे इसके लिए सर्जरी कराते हैं।
जॉर्ज ने 10 मेन मैग्जीन से कहा, “मैंने कभी भी ऐसा कुछ (सर्जरी) नहीं किया। बिल्कुल नहीं..।”
उन्होंने कहा, “क्या अब किसी की उम्र बढ़ती नजर आती है? मुझे लगता है कि फिलर्स के उपयोग से बेहतर है कि फेसलिफ्ट करा लिया जाए।”
dharmpath.com dharmpath