कमला हैरिस छुट्टियों में लेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी पर फैसला

सैन फ्रांस्सिको, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी दावेदारी के लिए आगामी छुट्टियों में फैसला लेंगी।

डेमोक्रेट हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में एक समारोह के दौरान कहा, “यह एक पारिवारिक फैसला होगा। और छुट्टियों के दौरान मैं अपने परिवार की सलाह के अनुसार यह फैसला लूंगी।”

54 वर्षीय हैरिस 2016 में सीनेट के लिए निर्वाचित हुई थीं।

पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कराए गए डेमोकेट्रिक वोटर्स के पोल में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप से मुकाबले के लिए उन्हें पांचवीं पसंदीदा नॉमिनी माना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493