चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन इन दिनों आगामी त्रिभाषी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ के कुछ हिस्सों का निर्देशन कर रहे हैं। वह इन दिनों फिल्म के निर्देशक टी.के. राजीव कुमार की जगह यह जिम्मा संभाल रहे हैं जो कि अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “राजीव को तेज बुखार है। वह अस्पताल में दाखिल हैं और वह एक सप्ताह में सेट पर लौट पाएंगे। कमल सर ने फिल्म का जिम्मा संभाला है, क्योंकि वह नहीं चाहते कि इसमें देर हो।”
कमल ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि वह फिल्म के एक गीत का निर्देशन कर रहे हैं। तभी अटकलें लगाई जाने लगी कि असल में वह फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
सूत्र ने कहा, “कमल सर केवल राजीव की अनुपस्थिति में निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने केवल एक गीत का निर्देशन किया है, जिसकी शूटिंग चल रही है।”
कमल फिल्म में एक रॉ एजेंट के किरादार में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath