चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता व फिल्मकार कमल हासन तमिल कॉमेडी ‘साबाश नायडू’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ही 1996 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘इंडियन’ के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।
हासन की ‘इंडियन 2’ के निर्माण की घोषणा इस सप्ताहांत हुई है।
फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं और इसे तमिल व तेलुगू में भी बनाया जाएगा। इस फिल्म के सीक्वल के जरिए हासन व निर्देशक शंकर की जोड़ी दर्शकों को दोबारा देखने को मिलेगी।
हासन के एक करीबी सूत्र ने बताया, “कमल सर की साबाश नायडू को खत्म करने के बाद ही इंडियन 2 की शूटिंग शुरू करने की योजना है। वह साबाश नायडू का काम इस माह से दोबारा शुरू कर सकते हैं।”
सूत्र ने कहा, “हासन की लंबे समय से लटकी ‘विश्वरूपम 2’ को पूरा करने की भी योजना है, जिसका केवल कुछ ही दिनों का काम बचा है।”
पिछले साल अपने कार्यालय की सीढ़ियों से गिर जाने से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिस कारण ‘साबाश नायडू’ की शूटिंग रोक दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath