चेन्नई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक कमल हासन ने घोषणा की है कि वह फिल्म उद्योग में काम कर रहे 10,000 से अधिक लोगों के साथ नवंबर में तीन दिवसीय फिल्म कार्यशाला का आयोजन करेंगे। कार्यशाला का आयोजन अखिल भारतीय फिल्म कर्मचारी परिसंघ (एआईएफईसी) के सहयोग से होगा।
कार्यशाला का आयोजन स्थल अभी तय नहीं है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “एआईएफईसी के अध्यक्ष जी. शिवा मीडिया और मनोरंजन कौशल परिषद के अध्यक्ष (एमईएससी) कमल के साथ मिलकर इस कार्यशाला के माध्यम से 35 फिल्म यूनियनों एक छत के नीचे लाएंगे।”
बयान के अनुसार, “इस कार्यशाला से फिल्म उद्योग में कार्यरत लोगों को सीखने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फिल्म कलाकार, तकनीशियनों और कार्य विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा शामिल है। जो आयोजित किया जाएगा।”
फिल्म संघ ने सर्वसम्मति से नवंबर के दूसरे सप्ताह के दौरान इस कौशल विकास कार्यक्रम के लिए तीन दिवसीय छुट्टी की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath