कमल हासन ने बाढ़ राहत में 15 लाख रुपये दिए

चेन्नई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक कमल हासन ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष में 15 लाख रुपये चंदा देकर तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपना समर्थन जताया है।

हासन के प्रबंधक ने आईएएनएस को बताया, “नादीगर संगम को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा गया है, जहां से इसे राहत कोष में भेजा जाएगा।”

रजनीकांत, सूर्या, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और धनुष सहित तमिल और तेलुगू फिल्मोद्योग के कई कलाकारों ने राज्य के बारिश-बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए योगदान दिया है।

कुछ अभिनेताओं ने राहत सामग्री जुटाने के लिए छोटा समूह बनाया है।

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। फिलहाल बारिश अभी बंद है और जल-स्तर भी घटा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493