‘कमांडो-2’ का रियल लाइफ कमांडो को सलाम

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। विपुल शाह की आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ बेहतरीन एक्शन के साथ तैयार है।

कमांडो में लोगों ने विद्युत जामवाल को हैरतअंगेज कर देने वाले एक्शन में देखा था। इस लिहाज से इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं।

विपुल ने अपनी यह फिल्म सीमा पर मौजूद जवानों को समर्पित की है। विपुल ने बताया, “मेरी फिल्म हमारे देश के जवानों और कंमाडो के बारे में है, जो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और कभी हार नहीं मानते।”

विद्युत फिल्म के लिए सीमा पर तैनात देश के जवानों से मिल चुके हैं। वह जवानों के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं। कमांडो 23 मार्च 2017 को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493