‘कमांडो-2’ प्रचार से पहले विद्युत जामवाल संकट मोचन मंदिर जाएंगे

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म कमांडो का सीक्वल ‘कमांडो-2’ रिलीज के लिए तैयार है।

इस फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल भगवान हनुमान के भक्त हैं और इसलिए वह अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो-2’ के प्रचार के लिए वाराणसी के पवित्र संकट मोचन मंदिर जाकर पूजा करेंगे और अपनी नई फिल्म की कामयाबी की प्रार्थना करेंगे।

हिंदू संस्कृति में भगवान हनुमान की बहुत अहम जगह है। पूरा विश्व उन्हें शक्ति और ऊर्जा के देवता के रूप में पूजता है।

वाराणसी बहुत पवित्र और पौराणिक जगह है, जहां पवित्र गंगा घाट भी है। विद्युत वाराणसी के घाट पर गंगा मैया की पूजा भी करेंगे। विद्युत की भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आस्था है और इस वजह से वह वाराणसी से अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे।

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में विद्युत जामवाल हैं। इसके साथ ही अदाह शर्मा, इशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला भी हैं।

फिल्म तीन मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493