मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विकास वर्मा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘कमिंग बैक’ की पटकथा बहुत आकर्षक और तीखी है।
‘यारियां’ में नकारात्मक भूमिका के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले विकास ने बताया कि यह एक थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री है। वह फोटोग्राफर की भूमिका में हैं, जो काफी तेजतर्रार है। इसकी कहानी बहुत आकर्षक और तीखी है।
उन्होंने कहा, “हमने स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में शूटिंग की है। इसमें एक बेहद रोमांटिक गीत हैं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को फिल्म में एंद्रिता राय के साथ मेरी जोड़ी पसंद आएगी।”
इसके अलावा विकास, श्रीदेवी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत ‘मॉम’ और दिनेश विजान की ‘राब्ता’ में भी दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath