कम कपड़ेपहनने को लेकर निशाने पर आए एड शीरन ने दिया जवाब

लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में बियॉन्से नोल्स के साथ प्रस्तुति देने के दौरान कम कपड़े पहनने को लेकर निशाने पर आए गायक एड शीरन ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया है।

शीरन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेख रीपोस्ट किया जिसाक टाइटल् था, “लोग नाराज हैं क्योंकि ग्लोबल सिटीजन परफार्मेस में एड श्ीरन ने शर्ट पहनी, जबकि बियॉन्से ने कूट्यो पहना।”

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, जोहान्सबर्ग में रविवार को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में बियॉन्से के साथ प्रस्तुति देने के दौरान लोगों ने शीरन के काले रंग के टी-शर्ट के साथ स्नीकर्स पहनने की आलोचना की, जबकि बियॉन्से (37) ने गुलाबी रंग का रफल्स वाला गाउन पहन रखा था।

शीरन जहां इस विवाद को हल्के में ले रहे हैं, वहीं वह पहले भी सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बन चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493